चौपारण। प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दनुआ घाटी में एक बड़ा दुर्घटना हो गया है। जब चावल से लदा ट्रक असंतुलित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक व सह चालक दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना उस समय हुई जब एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। चालक अपने वाहन की मरम्मत में व्यस्त था। इसी बीच तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चावल से लदा ट्रक असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से चालक और उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यातायात सामान्य हो गया है।
Download
