[aioseo_breadcrumbs]

बरही में प्रजापति समाज ने मनाई अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही में प्रजापति समाज ने मनाई अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती

रामचंद्र विद्यार्थी 13 वर्ष की आयु में तिरंगा फहराते हुए शहीद हो गए थे : कमल शंकर पंडित

बरही। प्रखंड के गया रोड स्थित आकाश पैलेस होटल में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमल शंकर पंडित व संचालन परमेश्वर पंडित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ निवासी गोपी प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, देवधारी प्रजापति, गोपाल पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व सामूहिक रूप से केक काटकर की गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से उनकी जीवनी व देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। वहीं बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए मासिक बैठक जारी रखने पर सहमति बनी। देवनागरी प्रजापति ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। 14 अगस्त को वे अपने साथियों के साथ देवरिया में जिला मुख्यालय पहुंचे और ब्रिटिश मजिस्ट्रेट के कार्यालय से यूनियन जैक उतार कर तिरंगा फहरा दिया। जब अंग्रेजों की लाख चेतावनी के बाद भी आजादी के दीवाने नहीं हटे तो अंग्रेजी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें रामचंद्र विद्यार्थी और उनके तीन साथी शहीद हो गए। अध्यक्ष कमल शंकर पंडित ने कहा कि महज 13 साल 4 महीने की उम्र में शहीद होने वाले रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी देश की आजादी में सबसे कम उम्र के शहीदों की सूची में आए थे, लेकिन उनका नाम इतिहास के पन्नों में नहीं है। उनकी शहादत को प्रजापति समाज आज याद करता है। और हम आपको हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर देवधारी प्रजापति, गोपी प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, कमल शंकर पंडित, गोपाल पंडित, अरूण प्रजापति, राहुल प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, जागेश्वर प्रजापति, विनय प्रजापति, ज्ञानदेव पंडित, रूपलाल प्रजापति, सुधीर कुमार, मोहन प्रजापति, सिकंदर कुमार प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

समाचार अवलोकन हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दनुआ घाटी में चावल से लदा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक व सह चालक सुरक्षित

चौपारण। प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दनुआ घाटी में एक बड़ा दुर्घटना हो गया है। जब चावल से लदा ट्रक असंतुलित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक व सह चालक दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण

बरही में प्रजापति समाज ने मनाई अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती

बरही में प्रजापति समाज ने मनाई अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती रामचंद्र विद्यार्थी 13 वर्ष की आयु में तिरंगा फहराते हुए शहीद हो गए थे : कमल शंकर पंडित बरही। प्रखंड के गया रोड स्थित आकाश पैलेस होटल में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम

Live Cricket